Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दारू : ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में मनी 17वी वर्षगांठ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दारू : ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में मनी 17वी वर्षगांठ
विज्ञापन
  • 2006 में समाजसेवी ब्रजकिशोर जायसवाल ने किया था उद्घाटन 

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू प्रखंड के दारू पंचायत के बासोबर रोड में स्थित ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल का सोमवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय संचालक बजरंग सहाय ने बताया कि किस तरह से यह विद्यालय ने अपनी 17 सालो की सफर को पूरा किया। साथ ही 16 जनवरी 2006 को वर्तमान सदर विधायक मनीष जायसवाल के पिता ब्रजकिशोर जायसवाल के द्वारा उद्धघाटन किया गया था। खेल कूद प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया जिसमें 200 मी की दौड़, कुर्सी रेस, चम्मच रेस, चॉकलेट रेस, बैलून रेस, तीन पैर की दौड़ आदि का आयोजन किया गया। 

इस प्रतियोगिता में नयन, ऋषव, अनुभव, पिया, नैतिक, लक्ष्मी, परी, ज्योति सहित कई बच्चो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज बक्शी, मंजू सहाय, प्रकृति सिन्हा, यशोदा देवी, प्रियंका कुमारी, रेखा देवी सहित सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,437