Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दारू प्रखंड में शराबियों और गांजा पीने वाले की दहशत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दारू प्रखंड में शराबियों और गांजा पीने वाले की दहशत
विज्ञापन
  • राज्यकृत मध्य विद्यालय दारू बालक के दो कमरों का ताला तोड़कर पी शराब, बोतले और कुर्सियों को तोड़ा 

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों शराबियों और गांजा पीने वाले के हौसले काफी बुलंदी पर है। इन लोगों द्वारा आये दिन विद्यालय में तोड़फोड़ और चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। शाम होते ही ये शराबी विद्यालय भवन पहुंचकर जमकर शराब और गांजा का सेवन करते है और नशा चढ़ते ही चोरी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देते है। ताजा घटना राज्यकृत मध्य विद्यालय दारू बालक में घटी है जहां रविवार की शाम को इनलोगों ने शराब पीकर काफी उत्पात मचाया है। 

यहां विद्यालय के दो कमरों को तोड़कर  पहले शराब गांजा का सेवन किया गया फिर विद्यालय के अंदर ही बोतलों को फोड़ दिया गया साथ क्लास रूम में रखे कुर्सियों को पटककर तोड़ दिया। इस बारे में विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदकिशोर ने बताया कि सोमवार की सुबह विद्यालय खोलने गए है तो दो कमरों का ताला टूटा हुआ था और अंदर का दृश्य देखते ही वे आश्चर्यचकित हो गये। कमरे के चारो तरफ शराब की बोतल की कांच के  टुकड़े,सिगरेट का पैकेट और टूटी कुर्सियां बिखरी पड़ी हुई थी। इस मामले की जानकारी दारू थाना पुलिस को दे दी गई है। कुछ माह पूर्व भी इस विद्यालय से पंखों की चोरी कर ली गई थी। 

प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर विद्यालयो में यही हाल है शाम होते ही यहां शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। विद्यालय की दीवारों पर भद्दी भद्दी गालियां लिख दी जाती है जिससे विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं और शिक्षकों को काफी शर्मिन्दगी झेलनी पड़ती है। दारू थाना पुलिस की पीसीआर वैन महीनों में एकाध बार इन जगहों पर जाकर अपने कर्तब्य की इतिश्री समझ लेती है जिस कारण ऐसे  तत्वो का हौसला काफी बढ़ जाता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,714