Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बड़कागांव : गैस सिलेंडर में आग लगने से पति-पत्नी घायल, पत्नी गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बड़कागांव : गैस सिलेंडर में आग लगने से पति-पत्नी घायल, पत्नी गंभीर
विज्ञापन

टीम एबीएन, बड़कागांव। बड़कागांव पूर्वी पंचायत के ग्राम कदमाडीह में सोमवार को दोपहर में गैस सिलेंडर में आग लगने से नंदकिशोर सिंह (45) एवं उसकी पत्नी अनीशा देवी (40) बुरी तरह जलकर घायल हो गये। दोनों को बड़कागॉव अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पूजा कुमारी ने प्राथमिक उपचार की।वही बेहतर इलाज के लिए दोनों को एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया। 

डॉ पूजा कुमारी ने बताया कि दोनों पति पत्नी में पत्नी अनीशा देवी की स्थिति गंभीर है जो लगभग 70% भाग जल गई है। जबकि नंदकिशोर सिंह का दोनो हाथ जल गया है। परिजनों ने बताया कि खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से गैस लीक हो गया जिससे शरीर में आग पकड़ ली। इस कारण अनीशा देवी जल गई। उसके पति नंदकिशोर सिंह जब उसे बचाने गए तो वह भी जल गए। अनीशा देवी के तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,484