Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

शिक्षा परियोजना की नौकरी में नहीं मिल रहा एससी को आरक्षण का लाभ : अमर बाउरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
शिक्षा परियोजना की नौकरी में नहीं मिल रहा एससी को आरक्षण का लाभ : अमर बाउरी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। चंदनकियारी विधायक सह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला की ओर से 13 जनवरी को एक विज्ञापन जारी किया गया है। पूर्व मंत्री ने इस पर सवाल उठाया है। उनके मुताबिक विज्ञापन में अनुसूचित जाति समाज को आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा इसे लेकर गंभीर है।

अमर कुमार बाउरी ने ट्विटर के माध्यम से सरकार से पूछा है कि आरक्षण के मामले में ऐसी गलती क्या जानबूझकर की गई है या भूलवश हुई है। यदि राज्य के 50 लाख से ज्यादा अनुसूचित जाति वर्ग का तिरस्कार और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है तो यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अपने संवैधानिक अधिकार को पाने के लिए इस ठगबंधन वाली सरकार की सड़क से लेकर सदन तक ईंट से ईंट बजाने को तैयार है। उन्होंने साफ तौर पर कहा यदि सरकार ने अविलंब इस त्रुटि में सुधार नहीं किया तो आने वाले समय में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

विज्ञापन