Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

भारत-न्यूजीलैंड टी20 की मेजबानी के लिए तैयार है जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भारत-न्यूजीलैंड टी20 की मेजबानी के लिए तैयार है जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी-20 सीरीज का पहला मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला है। ऐसे में झारखंड के लोगों को एक बार फिर से अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा। राजधानी रांची के धुर्वा में स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने तैयारी शुरू कर दी है।

 भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज के पहले मैच के लिए टिकट के दाम घोषित कर दिये गये हैं। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम स्थित कांउटर से 24, 25 एवं 26 जनवरी को इस मैच के लिए टिकट की बिक्री होगी। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मैच प्रेमी टिकट ले सकते हैं।

सबसे सस्ता टिकट एक हजार रुपये का : जारी टिकट दर के अनुसार सबसे सस्ता टिकट 1000 रुपये का होगा। वहीं सबसे महंगे टिकट का दाम 10 हजार रुपये का होगा। जेएससीए सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने इस मौके पर कहा कि टिकट दर घोषित कर दिये गये हैं। टिकट को जारी शेड्यूल के अनुसार ही बेचा जायेगा। उन्होंने बताया कि जेएसससीए स्टेडियम के साउथ गेट एमएस धोनी पवेलियन में टिकट बेचा जायेगा। 

इसके अलावा जमशेदपुर क्रिकेट स्टेडियम के कांफ्रेंस रूम में भी टिकट बेचा जा सकता है। बता दें कि इससे पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच की मेजबानी भी जेएससीए स्टेडियम ने की थी। उस मैच में लोकल बॉय ईशान किशन ने शानदार पारी खेली थी।

जानें टिकटों की कीमत
 

  • विंग ए : अपर टियर 1000 रुपये
  • लोअर टियर 1300 रुपये
  • विंग बी : अपर टियर 1400 रुपये
  • लोअर टियर 1800 रुपसे
  • विंग सी : अपर टियर 1000 रुपये
  • लोअर टियर 1300 रुपये
  • विंग डी : स्पाइस बॉक्स 1600 रुपये
  • लोअर टियर 1700 रुपये
  • अमिताभ चौधरी पवेलियन : प्रीमियम टैरेस 2200 रुपये
  • हॉस्पिटैलिटी बॉक्स 5500 रुपये
  • कॉरपोरेट बॉक्स 4500 रुपये
  • कॉरपोरेट लांज 8000 रुपये
  • प्रेसिडेंट इन्क्लोजर 10 हजार 
  • एमएस धोनी पवेलियन : लक्जरी पैरियर-इस्ट 6000 रुपये
विज्ञापन