टीम एबीएन, टाटीझरिया। प्रखंड क्षेत्र के झरपो गांव निवासी छोटी ठाकुर के आवास पर किशोरी ठाकुर की अध्यक्षता में अखिल भारतीय नाई समाज की पंचायत स्तरीय शिक्षा, सामाजिक विकास समेत अन्य कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए प्रखंड स्तरीय 24 जनवरी 2023 को कर्पूरी जयन्ती मनाने को लेकर विशेष सामूहिक बैठक की गयी।
मौके पर रामबिलास शर्मा, किशोरी ठाकुर, राजेश ठाकुर, छोटी ठाकुर, किसुन ठाकुर, मनोज ठाकुर, भीम ठाकुर, सुदीप ठाकुर, जोगी ठाकुर, मदन ठाकुर, भतु ठाकु, सुरेश शर्मा आदि शामिल थे।