Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भारतीय किसान संघ ने संगठन की मजबूती को लेकर की बैठक

भारतीय किसान संघ ने संगठन की मजबूती को लेकर की बैठक
विज्ञापन

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। लातेहार धर्मपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री बबन मांझी के नेतृत्व में प्रखंड एवं ग्राम समिति के कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, गांव-गांव में नियमित बैठक हो एवं गांव में मकर संक्रांति उत्सव मनाने को लेकर बैठक की। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव से लेकर प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत कर प्रत्येक माह बैठक करें एवं गांव में किसानों के साथ मकर सक्रांति उत्सव मनायें।

 इस बैठक में सरजू प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, उमेश ठाकुर, मनोज उरांव, अनिल भुइयां, रामनिरंजन सिंह, बाल गोविंद सिंह, राजेंद्र ठाकुर,  उदय सिंह, नारायण सिंह, गोपाल सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,701