Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अरगोड़ा : पत्नी की पीटकर मार डाला, बच्चों से कहा- बताना करंट से हुई मौत

अरगोड़ा : पत्नी की पीटकर मार डाला, बच्चों से कहा- बताना करंट से हुई मौत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अरगोड़ा थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम माधवानंद झा है और वह अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी निवासी निशा झा का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया था।

मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने जब निशा के बच्चों से पूछताछ की तब उन्हें पता चला कि आरोपी माधवानंद झा ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की है। इसके बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से आरोपी ने निशा को फंदे से लटका दिया, ताकि मौत आत्महत्या लगे। इस मामले में निशा के भाई मधुबनी निवासी मनीष चंद्र झा ने आरोपी माधवानंद के खिलाफ अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

मामले की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार को परिजनों को सौंप दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से नयाय की मांग की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,074