Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मकर संक्राति : विश्वम्भर फॉउंडेशन ने करायी बैडमिंटन प्रतियोगिता

मकर संक्राति : विश्वम्भर फॉउंडेशन ने करायी बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मकर संक्राति के शुभ अवसर पर आज विश्वम्भर फॉउंडेशन के तत्वावधान में हरमू स्थित भगवती एम्पायर के प्रांगण में इको फ्रेंडली बैडमिंटन मैच खेला गया। इस अवसर पर उगल प्रतिस्पर्धा के चार टीमों ने हिस्सा लिया। इस मैच का विधिवत उद्घाटन वार्ड 26 के पार्षद अरुण झा एवं वार्ड 25 के पार्षद अर्जुन राम प्रजापति ने किया। बिनोदानंद झा एवं उपेंद्र झा की युगल टीम ने फाइनल जीता। 

उपविजेता के रूप बीरेंद्र कुमार झा एवं अभय चौधरी जी युगल टीम रही। विशिष्ट अतिथि के रूप उद्योगपति गोपालानंद झा, नवीन कुमार झा, राजेश झा एवं शिक्षक अमरनाथ झा सभी को पुरस्कार का सम्मिलित रूप से किया। अमित झा, प्रदीप चौधरी, सतीश चंद्र मिश्र एवं आशुतोष झा "आशु" अपने अपने टीम को लेकर प्रतिभागी के रूप में थे। अमीत झा प्लेयर ऑफ़ द इवेंट का पुरस्कार दिया गया। अविजित खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

 इस कार्यक्रम को सफल बनाने में फॉउंडेशन के सचिव नाविन बिनोदानंद झा बुबु जी मनोज कुमार झा, दयानन्द कुमर, राधेश्याम यादव , मृतुन्जय झा, कुंदन सिंह, इंद्रजीत यादव, अमर नाथ झा, राजेश झा, गोपाल झा, पवन चौधरी, उपेंद्र झा, किशोर झा, सुबोध कुमार, उपेंद्र झा अनेक सहयोगियों का सहयोग रहा। मैच के बाद आये सभी लोगो ने मकरसंक्राति एवं मिथिला में प्रसिद्ध भोजन दही, चूड़ा, तिलकुट, तीमन अचार संग अमावट का भरपूर आनंद लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,379