Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

इचाक : सेवानिवृत जनसेवक का निधन, प्रखंड क्षेत्र में शोक

इचाक : सेवानिवृत जनसेवक का निधन, प्रखंड क्षेत्र में शोक
विज्ञापन

टीम एबीएन, इचाक। प्रखंड के चंदा गांव निवासी सेवानिवृत जनसेवक, समाजसेवी और सामुदायिक सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार मेहता के सगे चाचा परमेश्वर प्रसाद मेहता (76) का निधन चंदा स्थित उनके पैतृक आवास पर शनिवार को अहले सुबह हो गयी। वे इचाक प्रखंड कार्यालय में कई वर्षो तक जनसेवक और प्रखंड कृषि पदाधिकारी के प्रभार में रहे।

स्व मेहता अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्री समेत भरा पुरा परिवार छोड़ गये। बड़े पुत्र अवधेश मेहता इचाक प्रखंड में बीएफटी और छोटे पुत्र झारखंड पुलिस में अपनी सेवा दे रहे हैं। स्व मेहता सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे। उनका अंतिम संस्कार चंदा स्थित मुक्तिधाम में शनिवार को हुई। मुखाग्नि बड़े पुत्र अवधेश मेहता ने दिया। 

शवयात्रा में भाजपा नेता बटेश्वर मेहता, पूर्व मुखिया सुनिल कुमार मेहता, सीताराम मेहता, रामप्रकाश मेहता, संजय मेहता, नागेश्वर मेहता, बीरबल मेहता, गोविंद मेहता, नितेश कुमार समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,076