टीम एबीएन, बड़कागांव। एक रुपया का टोकन कटवा कर 50000 तक का केसीसी ऋण झारखंड सरकार द्वारा माफ की जा रही है। इस बात की जानकारी लाभुक एवं किसान के लिए बड़कागांव प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रमुख, उप प्रमुख मुखिया जनप्रतिनिधियों द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह जागरूकता रथ बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं गांव का दौरा कर लाभुक तथा किसान को जागरूक करेगी। जिन किसानों ने केसीसी लोन लिया है वे अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र, बैंक में जाकर ऋण माफी के लिए अपना एक रुपये का टोकन कटवाना है। बीडीओ बडकागाँव जितेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि सभी योग्य लाभुक एवं किसानों से अपील है कि किसान क्रेडिट कार्ड ऋण माफी हेतु अपने निकटतम बैंक शाखा में जाकर किसान क्रेडिट कार्ड खाता, आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाइल नंबर लेकर ई-केवाईसी करायें एवं योजना का लाभ उठायें।
बड़कागांव प्रखंड में लगभग 1700 ऐसे किसान है जिन्होंने अभी तक अपना ई-केवायसी नहीं कराया है जिसके कारण उनकी ऋण माफी की प्रक्रिया सुरु नही हो पाई है। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रवि रंजन, पौधा संरक्षण केंद्र प्रभारी, रघुनंदन, प्रखंड तकनीकी प्रबधक आत्मा धर्मेंद्र कुमार, सहायक तकनीकी प्रबधनक श्याम कुमार सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।