टीम एबीएन, दारू। दारू थाना क्षेत्र के झुमरा में शुक्रवार की शाम को एक सवारी गाड़ी पलटने से दो बच्ची समेत कुल दस लोग घायल हो गये। सवारी गाड़ी हजारीबाग से करीब पंद्रह सवारी को लेकर टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खंभवा अमनारी जा रही थी। सवारी गाड़ी खंभवा अमनारी का था और गाड़ी को वाहन मालिक खुद चला रहा था।
झुमरा में डॉक्टर भारती के क्लीनिक के सामने वाहन का पिछला टायर ब्लास्ट कर गया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटने से उसमें बैठे सवारी के बीच चीख पुकार मच गई। घटना में चालक की बेटी की कलाई टूट गयी जबकि एक अन्य बच्ची की कांधे की हड्डी अलग हो गई। चार महिलाओ के सर में चोट लगी है जबकि कुछ अन्य को भी हल्की चोटें आई है।
घटना में सभी घायल महिला पुरुष खम्भवा अमनारी के रहने वाले बताए गए।स्थानीय चिकित्सक डॉक्टर भारती और डॉक्टर गोविंद नारायण ने सभी घायलों की प्राथमिक इलाज किया। इलाज के दौरान जिन्हें अधिक चोट आई थी उन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग ले जाने का परामर्श दिया।