टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चुरचू प्रखंड के बहेरा पंचायत के पिपरा में मुखिया देवकी महतो की अध्यक्षता में विकास कार्य को लेकर ग्रामसभा की गयी। मुखिया श्री महतो ने कहा कि बहेरा पंचायत में ग्राम सभा के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के तहत विकास के कार्य कराये जायेंगे। इसके लिए मनरेगा से संबंधित, 15 वें वित्त से, विधवा वृद्धा पेंशन, पारिवारिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, अंबेडकर आवास, सड़क, पूल-पुलिया, कुआं, चापाकल, गार्डवाल, प्रत्येक घर को नल से जोड़ना और जलमीनार इत्यादि विकास कार्यों को धरातल पर लाने को लेकर प्रस्ताव लिया गया।
मौके पर उप मुखिया शिवचंद मुर्मू, पंसस मालती देवी, वार्ड सदस्य नुसरत जहां, अजरुद्दीन अंसारी, जल सहिया नगमा खातून, जेएसपीएल एस गीता देवी, मो तामीर अंसारी, सलमान अंसारी, जावेद अली, लालो मुर्मू, शिवलाल मुर्मू, मो रजीउद्दीन अंसारी, मो जलील, मो तबारक, ताहिरा खातून, मरियम खातून सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।