Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डब्ल्यूएचओ की सलाह : लंबी यात्रा करने वाले जरूर पहनें मास्क

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डब्ल्यूएचओ की सलाह : लंबी यात्रा करने वाले जरूर पहनें मास्क
विज्ञापन

एबीएन हेल्थ डेस्क। दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चीन के अलावा भारत, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने लंबी यात्रा करने वालों को मास्क पहनने की अपील की है। 

डब्ल्यूएचओ के इमरजेंसी अधिकारी ने कहा कि चीन के बाद अब पूरी दुनिया पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका में भी ओमिक्रॉन के नये वैरिएंट एक्सबीबी.1.5 के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में वे लोग जो लंबी यात्रा कर रहे हैं, उन्हें बिना लापरवाही बरते मास्क पहनना चाहिए। हर देश को लंबी यात्रा करने वाले यात्रियों को मास्क पहनने और कोरोना अनुरूप व्यवहार का पालन करने की सलाह देनी चाहिए।

भारत में 24 घंटे में कोरोना के 174 मामले
भारत में एक दिन में कोविड-19 के मामलों की संख्या में 174 की वृद्धि हुई। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,257 रह गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारत में दैनिक सकारात्मकता 0.09 प्रतिशत दर्ज की गयी, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.10 प्रतिशत थी। भारत के सक्रिय केसलोड में एक दिन में 52 की गिरावट आयी और अब यह कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गयी है। बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,47,775 हो गयी, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गयी। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.16 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,094