- स्वास्थ्य शिविर, सेवा समर्पण दौड़ प्रतियोगिता भी होगी
टीम एबीएन, रांची। सेवा भारती जोन्हा स्थित गुड़ीडीह सेवा धाम में 29 जनवरी को किसान मेला का आयोजन करेगी। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर, सेवा समर्पण दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। आरोग्य सेवा केंद्र प्रभारी जीपी पांडेय ने बताया कि शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहेंगे।