Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

इंटरनेशनल उड़ानों पर रोक 30 अप्रैल तक, 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सुबह 9 से शाम 6 बजे तक रांची एयरपोर्ट पर बंद रहेगी विमान सेवा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
इंटरनेशनल उड़ानों पर रोक 30 अप्रैल तक, 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सुबह 9 से शाम 6 बजे तक रांची एयरपोर्ट पर बंद रहेगी विमान सेवा
विज्ञापन
रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1 अप्रैल से दिन की उड़ानों पर ब्रेक लग जाएगा। लगभग एक महीने तक यह पाबंदी लगी रहेगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि रनवे की मरम्मत का काम आखिरी चरण में है। होली के बाद इसकी शुरुआत की जाएगी। इसके मद्देनजर यह बदलाव किया जा रहा है। विनोद ने बताया कि इस संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को प्रस्ताव भेजा गया है। अभी तक अनुमति नहीं मिली है लेकिन इसी पूरी उम्मीद है कि अनुमति मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि हालांकि इस कार्य से फ्लाइट की संख्या में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी। केवल उनकी टाइमिंग को री-शेड्युल कर दिया जाएगा। विमान कंपनियाें से कहा गया है कि वे सुबह 6 से 10 और शाम 6 से रात 11 बजे तक आवागमन के समय काे एडजस्ट करें, क्याेंकि काम के दाैरान विमानाें काे उतरने की इजाजत नहीं हाेगी। इंडिगाे, गाे एयरवेज, एयर एशिया, एयर इंडिया की विमानें रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद और काेलकाता के लिए उड़ानें भरती हैं। फिलहाल रांची एयरपोर्ट से 20 फ्लाइट्स रोज उड़ान भरती हैं। लॉकडाउन के कारण रांची एयरपोर्ट के रनवे मरम्मत का काम बाधित हुआ था। इस काम को पिछले साल मई महीने में ही किया जाना था। रनवे की रिकारपेटिंग के अंतिम चरण की कार्य प्रक्रिया बहुत जटिल है। इ से करने के लिए एक निश्चित तापमान और निश्चित प्रकाश की जरूरत होती है।
विज्ञापन