झारखंड
पलामू : लगातार 32 वर्षों से मातारानी की सेवा में जुटा है पत्रकार, बना रहा भव्य व आकर्षक पंडाल
ABN Bureau
•
13 Oct, 2021
•
2 मिनट में पढ़ें
7 Views
विज्ञापन
कंडा, पलामू। कंडा में 32 वर्षों से लगातार देवी एवं महावीर मंदिर प्रांगण में स्थानीय कलाकार सह पत्रकार सह युवा छात्र संघ के सचिव योगेंद्र विश्वकर्मा भव्य एवं आकर्षक पंडाल निर्माण करते आ रहे हैं। उनके मुख्य सहयोगी के रूप में अरुण शर्मा, रजनीश विश्वकर्मा, अशोक गुप्ता, राहुल गुप्ता, अक्षय प्रजापति, शंकर दयाल शर्मा, दिलीप सिंह, मुमताज खलीफा, इंद्रजीत सिंह, संतोष सिंह, दीपक प्रजापति, सलीम खलीफा, संजय पासवान, धीरेंद्र पासवान, राजीव मिश्रा, साजन विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह, पवन विश्वकर्मा भी इस कार्य मे जुटे रहते हैं। इस सम्बंध में श्री विश्वकर्मा ने बताया कि ऐसे कार्य से आत्मीय शांति मिलती है, जिसकी बदौलत जीवन में सुख, शांति और समृद्धि मिलती है। इससे पूरे वर्ष भर मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त होता रहता है।
विज्ञापन