Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

12 को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर दौड़ लगायेंगे राजधानी के युवा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
12 को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर दौड़ लगायेंगे राजधानी के युवा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर रांची जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने मोराबादी मैदान में दौड़ का आयोजन किया है जिसमें 16 से 25 वर्ष तक की आयु के युवा भाग ले सकते हैं। दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले धावकों को नगद पुरस्कार राशि दी जायेगी। 12 जनवरी को  लगभग 500 युवा विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर इस दौड़ में हिस्सा लेंगे। दौड़ सुबह 8 बजे गांधी वाटिका मोराबादी से प्रारंभ होकर 2.5 किलोमीटर तक होगी।

युवा स्वाभिमान एथलेटिक्स एसोसिएशन और युवा स्वाभिमान संघ के संयुक्त तत्वावधान में रांची के वैसे युवा जिन्होंने किसी खेल के क्षेत्र में जिन्होंने समाज में सेवा भावना से कार्य किया है। उन्हें सुबह 9 बजे गांधी वाटिका के पास प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जायेगा। उक्त जानकारी मुनचुन राय, निशांत यादव, प्रभाकर वर्मा और प्रह्लाद जी ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,523