Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

इचाक में खाद बीज दुकान का उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इचाक में खाद बीज दुकान का उद्घाटन
विज्ञापन

टीम एबीएन, इचाक। प्रखंड के बुढिया माता मंदिर के समीप कुरहा गांव में इचाक महिला फार्मर्स  प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का आफिस एवम इनपुट शॉप का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने फीता काटकर एवम दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के किसानों की आमदनी दोगुनी करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इसके लिए किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करनी होगी तभी कम पूंजी में अधिक लाभ होगा। कहा कि नारी शक्ति जहां खड़ी होती है तो हर कार्य संभव हो जाता है। 

इचाक का धनियां विदेशों में बेचा जाता है यह किसानों के मेहनत का फल है। उन्होंने एफपीओ के माध्यम से देश के किसानों के बीच उत्पादित सामानों को बेचने की सलाह दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री मंडुआ, मकई, बाजरा, गोंदली जैसा मोटा खेती को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करने वाले हैं। शिखर सम्मेलन में 20 देशों से आने वाले मेहमानों को मोटा अनाज का भोजन देने की बात कही है । मौके पर समुनति कंपनी की ओर महिला समूह को दुकान का संचालन के लिए 5 लाख का चेक दिया गया । जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने कहा की महिलाएं खेती कार्य कर आत्मनिर्भर बन सकती है। 

जी टी भारत के अश्वनी कुमार ने फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। संचालिका अंजु देवी ने कहा की किसानों को सरकारी दर पर खाद, बीज एवम कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराया जाएगा। मंच संचालन ओमप्रकाश मेहता ने किया। मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक यादव, सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, शिव प्रसाद उर्फ सुनील मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश श्रीवास्तव, बटेश्वर मेहता, अशोक कपरदार, अर्जुन साव, मुखिया संगीता देवी, पूर्व मुखिया सह प्रखंड सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह,  मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता, सुभाष सोनी, जोधन मेहता, चंदन मेहता, पैक्स अध्यक्ष कंचन मेहता, रामलखन मेहता नवलेश कुमार, निर्मल कुमार के अलावा समूह से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं शामिल थी। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,480