Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बड़कागांव : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक घायल, रिम्स रेफर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बड़कागांव : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक घायल, रिम्स रेफर
विज्ञापन

टीम एबीएन, बड़कागांव। बड़कागांव- हजारीबाग पथ के 13 माइल के समीप एक अज्ञात वाहन के चकमा से मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर हजारीबाग अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान बड़कागांव थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव निवासी टीभर गोप का 24 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार यादव के रूप में पहचान की गई। 

बताया जाता है कि सूरज पढ़ाई के साथ- साथ हजारीबाग में काम भी करता है। काम करने के लिए ही सुबह- सुबह अपनी बाइक (जेएच 02एन-8340) से हजारीबाग जा रहा था कि लगभग 6:00 बजे घाटी में दुर्घटना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि  दुर्घटना इतना भयानक था कि हेलमेट टूट जाने के बाद माथा में काफी चोट आया और घटनास्थल पर ही काफी रक्त का श्राव भी हुआ है। बेहोशी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। समाचार लिखे जाने तक रांची में भी घायल युवक बेहोश ही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,767