- साढ़े तीन लाख रुपये का लगाया गया जुर्माना
टीम एबीएन, कोडरमा। बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग के द्वारा 11 जनवरी को झुमरी तिलैया, कोडरमा और डोमचांच के 168 स्थानों पर छापामारी की गई। यहां बिजली चोरी को लेकर संबंधित थानों में 47 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जबकि इनपर 3 लाख 66 हजार रुपये का जुमार्ना भी लगाया गया है। इस बारे में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झुमरी तिलैया के 87 स्थानों पर छापामारी हुई। बिजली चोरी को लेकर 30 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इन सबों पर दो लाख 56 हजार रुपये का जुमार्ना लगाया गया। कोडरमा के 45 स्थानों पर छापामारी हुई।
यहां10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन सबों पर 40,000 रुपये का जुमार्ना लगाया गया है। जबकि डोमचांच के 34 स्थानों पर रेड हुआ। यहां बिजली चोरी के आरोप में 7 लोगों पर केस किया गया। इन सबों पर 70,000 रुपये का जुमार्ना लगाया गया है। ईई न बताया कि इनपर पहले से 5,94,707रुपये का बिजली बिल बाकी था। जुमार्ना की राशि और बकाया बिजली बिलों को मिलाकर इन पर 10,79,709 रुपये का बिजली बिल बाकी है। ईई मनोज कुमार सिंह ने उपभोक्ताओं से बिजली चोरी न करने और बकाए बिजली बिलों का भुगतान समय पर करने की जरुरत बताई।