Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और उपायुक्त ने लिया कौशल महोत्सव का जायजा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और उपायुक्त ने लिया कौशल महोत्सव का जायजा
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा।  शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेला सह कौशल महोत्सव का आयोजन दिनांक 12 जनवरी 2023 को बागीटांड़ स्टेडियम कोडरमा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) भारत सरकार के तत्वावधान में जिला प्रशासन कोडरमा के सहयोग से किया जा रहा है। आज माननीय केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी व उपायुक्त श्री आदित्य रंजन द्वारा  रोजगार मेला सह कौशल महोत्सव की तैयारी का जायजा लिया गया। माननीय केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री का जिले के युवाओं से अपीलङ्घङ्घ. अधिक से अधिक युवा कौशल महोत्सव में शामिल हो। 
 
लिंक के माध्यम से करें फ्री रजिस्ट्रेशन 
कौशल महोत्सव में भाग लेने के लिए युवा https://kaushalmahotsav.nsdcdigital.org/पर जाकर फ्री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कोई भी उम्मीदवार जो कक्षा 5 से 12 वीं पास है, आईटीआई डिप्लोमा धारक या स्नातक कौशल महोत्सव के लिए आवेदन कर सकता है। उम्मीदवारों को अपने फोटो आईडी, आधार कार्ड और पासपोर्ट आकार की फोटो की एक प्रति संबंधित स्थानों पर ले जानी चाहिए। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री ऋतुराज व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,094