Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम के कोडरमा आगमन को लेकर झामुमो ने बनायी रणनीति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीएम के कोडरमा आगमन को लेकर झामुमो ने बनायी रणनीति
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा/ रांची। जिले के डोमचांच में 17 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन की तैयारी को लेकर मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की बैठक परिसदन में की गयी। इसमें झामुमो नेता सह मंत्री दर्जा प्राप्त विनोद कुमार पांडेय एवं फागु बेसरा मौजूद थे।

समीक्षा के दौरान पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, जिला के तमाम पदाधिकारी गण सभी केंद्रीय समिति सदस्यों ने विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कोडरमा की धरती पर ऐतिहासिक होगा। दोनों का पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माला एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह तथा संचालन जिला सचिव वीरेंद्र पांडे ने किया।

इसके पहले मरकच्चो प्रखण्ड के कानीकेंद बिरसा मुंडा चौक में प्रखंड सचिव अशरफ अंसारी, सक्रिय सदस्य संतोष पासवान, तारणी प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम सिंह तथा विश्वनाथ राय एवं बीस सूत्री अध्यक्ष बैद्यनाथ मेहता के नेतृत्व में इनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य, जिला प्रवक्ता, जिला संगठन सचिव समेत बड़ी संख्या में झामुमो के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,143