रांची। राजधानी में हाल के दिनों में गोलीबारी-रंगदारी सहित कई घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में अब तक रांची से 9 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार कई अपराधियों के संपर्क उग्रवादी संगठन टीपीसी से भी हैं। रांची पुलिस ने चर्चित ट्रांसपोर्टर बबलू सागर मुंडा पर गोलीबारी करने वाले, प्रेम सागर मुंडा हत्याकांड, अरगोड़ा में कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एके-56 सहित कई हथियार बरामद किए हैं।