Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चतरा : नक्सलियों का बम प्लानर लालू यादव गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चतरा : नक्सलियों का बम प्लानर लालू यादव गिरफ्तार
विज्ञापन

टीम एबीएन, चतरा/ रांची। चतरा पुलिस ने माओवादियों का बम प्लानर सह कुरियर लालू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लालू यादव की गिरफ्तारी कुंडा थाना क्षेत्र स्थित गेरे गांव स्थित उसके घर से की गयी है। एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित प्रतापपुर थाना पुलिस की स्पेशल टीम को यह सफ़लता मिली है। 

उसने आठ वर्ष पूर्व प्रतापपुर थाना क्षेत्र के हेसातू-दुंदु सड़क में बम प्लांट कर पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस पार्टी को उड़ा कर सुरक्षाबलों की निर्मम हत्या और हथियार लूटने की साजिश रची थी। लेकिन पुलिस ने उसके साजिश को नाकाम कर दिया था। पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है। उसकी गिरफ्तारी से नक्सलियों के एक्सप्लोसिव टीम का बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,319