Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विद्यार्थियों के बीच केदारुत मुखिया सरिता देवी ने बांटी पोशाक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विद्यार्थियों के बीच केदारुत मुखिया सरिता देवी ने बांटी पोशाक
विज्ञापन
  • अभिभावक बच्चों को निरंतर स्कूल भेजें : सरिता देवी

टीम एबीएन, बरही। प्रखंड के केदारुत पंचायत के प्राथमिक विद्यालय अमरुतवा में मुखिया सरिता देवी ने स्कूली बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुखिया सरिता देवी ने कहा कि सरकार बच्चों को शिक्षा देने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। बच्चों को प्रतिदिन स्कूल में ही मध्यान भोजन मिलता है।

किताबों के साथ पोशाक, स्कूल किट आदि दिए जा रहे हैं। ताकि बच्चे शिक्षा से निरंतर जुड़े रहे। अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों को स्कूल भेजे। मौके पर प्रधानाध्यापक अमित कुमार भारती, शोहवा देवी, वीणा भारती, सहायक शिक्षक दशरथ यादव, फूलमती देवी, सकुंती देवी, गुड़िया देवी, यशोदा देवी, रूबी देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 119,159