Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मुखिया राजेन्द्र प्रसाद व महिला नेत्री ममता देवी ने कोरियाडीह स्कूल के बच्चों को दी पोशाक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मुखिया राजेन्द्र प्रसाद व महिला नेत्री ममता देवी ने कोरियाडीह स्कूल के बच्चों को दी पोशाक
विज्ञापन

टीम एबीएन, बरही। अंतर्गत कोरियाडीह में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक एवं द्वितीय में नामांकित छात्रों के बीच दो जोड़ी पोशाक, स्वेटर एवं जुता का वितरण किया गया। पोशाक वितरण कार्यक्रम में मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, महिला नेत्री ममता देवी, प्रधानाध्यापिका मीणा कुमारी, पंसस संतोषी कुमारी, उपमुखिया दामोदर प्रसाद वर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सोनिया देवी, सीआरपी अरुण प्रसाद मेहता शामिल हुए।

मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सभी बच्चे नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कर शिक्षा प्राप्त करना चाहिए। सरकार द्वारा पोशाक वितरण सभी बच्चों को समरसता का भाव उत्पन्न करने की विचार निहित है।इसके लिए सभी बच्चों को सरकार द्वारा पोशाक उपलब्ध कराया जाना सार्थक कदम है एवं पोशाक मिलने से बच्चो में खुशी देखने को मिला। महिला नेत्री ममता देवी ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य है। बच्चों के शिक्षा पर लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 

प्रधानाध्यपिका मीणा देवी ने कहा कि स्कूल के शिक्षक बच्चों के शिक्षा के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने अभिभावकों से ससमय बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। मौके पर वार्ड सदस्य गुड़िया देवी, अर्चना कुमारी, बसंती देवी, बालेश्वर प्रसाद, शिक्षक दीनानाथ प्रसाद, अजित कुमार, रेखा कुमारी, मधुबाला कुमारी, ग्रामीण बिनोद कुशवाहा, पिंकी कुमारी, गुड़िया देवी, रीना देवी, रानी देवी, दीना देवी, रामजी प्रसाद, ललिता देवी, चिंता देवी के अलावे दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 119,272