टीम एबीएन, दारू। झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत वैसे ऋण धारक जिन्होंने अबतक पचास हजार रुपये के ऋण माफी योजना का लाभ नही उठाया है 9 जनवरी से 21 जनवरी तक चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत इसका लाभ उठा सकते है।
इस बारे में प्रखंड कृषि पदाधिकारी गंगा सागर और सहायक तकनीकी प्रबंधक प्रदीप कुमार महतो ने बताया कि प्रखंड में 250 ऋण धारकों ने इसका लाभ अबतक नही उठाया है। ऐसे लोगों को विशेष जागरूकता रथ निकालकर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना में वैसे केसीसी ऋण धारक जिनका ऋण 31 मार्च 2020 तक एनपीए नही हुआ है इसका लाभ उठा सकते है।
ऋण माफी योजना के तहत अबतक लाभ नही उठाने वाले लोगो को नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर एक रुपया का ई टोकन कटवाना होगा तभी इसका लाभ उठाया जा सकता है।