- पति के साथ सती हो गयी पत्नी, चीत्कार से गूंज उठा गांव
- दूसरे दिन भी रहा मातम, बड़े बेटे ने दिया मुखाग्नि
टीम एबीएन, टाटीझरिया। क्या ईश्वर की माया है कहीं धूप तो कही छाया है। टाटीझरिया प्रखंड और इचाक थाना क्षेत्र के झरपो गांव में रविवार की सुबह एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। पता चला कि 65 वर्षीय बिशुन महतो 60 वर्ष गोलवा देवी दोनों दंपती कोयला की चूल्हा जला कर बंद कमरे में सोने के दौरान कोयला से निकले विषैले गैस से दम घुटने के कारण मृत्यु हुई थी।
दंपती अपने पीछे दो बेटे विकास प्रसाद और बजरंगी प्रसाद हैं, जो अपने परिवार साथ बाहर रहते हैं। दो बेटी दामाद, नाती, नतनी, पोता, पोती समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये। सोमवार को बुजुर्ग दंपति का शव आमने-सामने चिता पर लेटाकर झरपो श्मशान घाट मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे विकास प्रसाद ने मुखाग्नि दी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रखंड क्षेत्र में हृदय विदारक घटना को लेकर चौक चौराहे में चर्चा का विषय बना है कि ऐसा घटना झरपो में वर्षों बाद दुबारा देखने को मिला। बिष्णु महतो हाथ पैर मोच आने पर हर कोई का इलाज करता था।