Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दारू : ट्रैक्टर मालिकों में बढ़ता जा रहा है आक्रोश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दारू : ट्रैक्टर मालिकों में बढ़ता जा रहा है आक्रोश
विज्ञापन
  • बालू घाटों की नीलामी नहीं होने पर अंचल कार्यालय का घेराव व आंदोलन की चेतावनी

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र में बालू की किल्लत होने से  ट्रैक्टर मालिक, चालक व मजदूर परिवारों के साथ आमजन के भी गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ट्रैक्टर मालिक चालक व मजदूरों का परिवार सहित सभी लोगों ने इरगा पंचायत भवन के पास एकत्र होकर जिला प्रशाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

इस दौरान जिला प्रशासन होश में आओ, बालू घाटो की नीलामी जल्द करो, ट्रैक्टर मालिको का शोषण करना बंद करो बंद करो का नारा लगाते रहे। ट्रैक्टर संघ के लोग अपना ट्रैक्टर कार्यक्रम स्थल तक लेकर आये थे और ट्रैक्टर के साथ प्रदर्शन किया। इस बारे में ट्रेक्टर संघ के लोगों ने बताया कि अंचलाधिकारी नीतू कुमारी ने दो माह पूर्व प्रखंड के तीन बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ होने की बात कही थी साथ ही यह  आश्वाशन दिया था कि जल्द ही नीलामी प्रक्रिया को पूरा कर बालू घाटो से बालू निकालने का कार्य सुचारू रूप से शुरू होगा। 

बालू की आपूर्ति नही होने के कारण आम जनता को  प्रधानमंत्री आवास, घर, चहारदीवारी आदि निर्माण कार्य  करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।यहां के जनप्रतिनिधि और आम जनता ने भी अंचलाधकारी से बालू घाटो की जल्द बंदोबस्ती की मांग की है। प्रदर्शन करने वालो में भोला साव, विजय मोहन, बलदेव साव, इंदु साव, सिकंदर पासवान, प्रदीप मोहन, बीरेंद्र यादव सहित अन्य दर्जनों लोग शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 120,066