टीम एबीएन, बिष्णुगढ़। प्रखंड के भेलवारा पंचायत में मुखिया लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में कृषक गोष्ठी का आयोजन कीया गया। बैठक एग्रीकल्चर एक्सटेंशन रिफॉर्म्स योजना अंतर्गत रवि फसल से संबंधित बातों की जानकारी किसानों को दी गई।
गोष्ठी के आयोजन में कृषि विभाग के आगंतुकों द्वारा ग्रामीण किसानों को कृषि ऋण माफी, मिट्टी जांच, खेतों में सिंचाई प्रबंधन, नमूना संग्रह, किसान क्रेडिट कार्ड, आईपीएम, बीज उपचार, रवि फसल से आच्छादन और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। वही वैज्ञानिक विधि द्वारा कैसे फसलो का पैदावार बढ़ाया जाए, फसलों में कीट व्याधि से बचाव व नियंत्रण की भी जानकारी दी गई। गोष्ठी में किसानों के फसल व इससे जुड़ी बातें के संबंध बताया गया।
आयोजन में कृषि यंत्रीकरण उपकरण संबंधित विषयों पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार, पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक व कृषक मित्र सविता देवी, कृषक मित्र पार्वती देवी, गंगाधर महतो के अलावे भारी संख्या में गांव के कृषक उपस्थित हुए।