टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बजट सत्र से पहले राज्य सरकार नई नियोजन लायेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और अमित शाह के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भाजपा को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा का सूपड़ा साफ हो जायेगा। वहीं दूसरी ओर प्रेस वार्ता के बाद टेट पास और कई युवा अभ्यर्थियों ने सुप्रियो भट्टाचार्य के सामने नियोजन नीति को लेकर विरोध जताया। कहा कि सरकार के उटपटांग फैसलों के कारण उनका कैरियर प्रभावित हो रहा है। एक तरफ नियोजन नीति को स्थगित करने की बात है, दूसरी ओर शिक्षकों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया जारी है, जो भ्रामक है। इस पर सुप्रियो ने आश्वस्त किया कि जल्द ही नयी नियोजन नीति सरकार लायेगी।