Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मोरहाबादी में आयोजित खादी मेला संपन्न, समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मोरहाबादी में आयोजित खादी मेला संपन्न, समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
विज्ञापन
  • मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी लिया दोस्तों के साथ महोत्सव का आनंद

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में 28 दिसंबर से चल रहे 12 दिनी राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का समापन रविवार को हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस थे। उन्होंने कहा कि झारखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड एवं ग्रामीण विकास विभाग और सरकार के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस राष्ट्रीय महोत्सव के समापन समारोह में आकर प्रसन्नता हुई है। 

राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन के हर पहलुओं को समेटे उनकी तस्वीरों के माध्यम से उनके जीवन पर आधारित गांधी संग्रहालय बनाया गया। यह संग्रहालय महात्मा गांधी के विचार और उनका खादी के प्रति लगाव को दिखाता है। महोत्सव में खादी आधारित बापू के सिद्धांत एवं उद्देश्य के अनुरूप स्वरोजगार एवं स्वावलंबन तथा ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण झलकती है। यह महोत्सव देशभर के बुनकरों, कारीगरों व हस्तशिल्पियों के उत्पाद को मंच देता है।

विज्ञापन