Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू, रांची में हुआ साप्ताहिक हवन, भजन और सत्संग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू, रांची में हुआ साप्ताहिक हवन, भजन और सत्संग
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू के बच्चों और शिक्षकों ने आज राजधानी रांची के  आर्य समाज मंदिर में आयोजित साप्ताहिक हवन, भजन और सत्संग कार्यक्रम में भाग लिया।इस अवसर पर आचार्य प्रद्युम्न शास्त्री ने हवन कराया। उल्लेखनीय है कि हर रविवार को आर्य समाज मंदिर में रांची स्थित डीएवी के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे क्रमवार शामिल होते हैं जहां पर धर्म शिक्षा, वैदिक ज्ञान तथा आर्य समाज के संवर्द्धन पर बात की जाती है। इसी क्रम में आज डीएवी कपिलदेव के बच्चों ने हवन सत्संग और भजन कार्यक्रम में भाग लिया।

हवन के बाद बच्चों ने ओम् जपो मेरे भाई ओम् जपो मेरी बहना ने भजन प्रस्तुत किया। बच्चों ने इस अवसर पर महात्मा हंसराज के जीवन पर प्रकाश डाला तथा कुछ और अन्य भजन भी प्रस्तुत किये।
सत्संग के दौरान प्रद्युम्न शास्त्री और अशोक कुमार पाठक ने सत्कर्म, सुमार्ग, आलस्य छोड़ने, बोलने के बजाय कर्म करने जैसे विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण से हुआ।

मौके पर शत्रुघ्न लाल गुप्ता, राजकुमार आर्य, एल आर सैनी, पी पी आर्या, अशोक कुमार पाठक समेत डीएवी कपिलदेव के शिक्षक एस के राणा, एस पी सत्पथी, एस के झा, यू एन झा, आर के झा, साधना शर्मा, सुषमा कुमारी, मीनू खत्री, कविता कुमारी, अंजु कुमारी, नीरू बाला सिन्हा, आलोक इंद्र गुरु, चिर सुंदर ठाकुर, एके मंडल, तारा पाठक समेत कई अन्य आर्य समाजी व गणमान्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,323