Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : दुकान में अगलगी से लाखों का नुकसान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : दुकान में अगलगी से लाखों का नुकसान
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित गुदड़ी चौक के समीप बाजार की पांच दुकानों में शनिवार देर रात आग लग गयी। अगलगी में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। किराना और सब्जी दुकानों में आग लगी थी। सभी दुकान एस्बेस्टस की थी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने रविवार को बताया कि चार-पांच दुकानों में अचानक आग लग गयी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी गयी। 

फायर ब्रिगेड के दो वाहन मौके पर पहुंचे और लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि लोग आग ताप रहे थे, इसी दौरान उठी चिंगारी से आग लग गयी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया। लेकिन फायर ब्रिगेड के आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।आग लगी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि अब तक दुकान के संचालकों ने नुकसान का आकलन नहीं दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,292