- जंगलों में बसे लोगों की संस्कृति देख हुए प्रभावित
टीम एबीएन, लोहरदगा। लीवेंस एकेडमी का नया शाखा किस्को प्रखण्ड के देवदरिया पंचायत अंतर्गत ठकुराइन डेरा में शुरू होना है। विद्यालय खुलने से पूर्व बेल्जियम के विद्यार्थियों को आज शनिवार को देवदरिया के मसूरियाखाड़ एवं ठकुराइन डेरा का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बेल्जियम के 24 विद्यार्थियों के अलावा चार स्टाफ द्वारा भ्रमण किया गया। जिसमें सभी ने पहाड़ी क्षेत्र के खूबसूरती का जमकर लुफ्त उठाया एवं कैमरे में कैद किया।
कैमरे की नजर में अपनी खुशी का इजहार किया। अलग-अलग स्थानों पर विदेशी छात्र छात्राओं ने सेल्फी ली। इस दौरान जंगलों में बसे लोगों के संस्कृति से रूबरू होकर काफी प्रभावित हुए। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किस्को थाना प्रभारी पोलिकोर्प टोप्पो की अगुवाई में पुलिस बल के जवान टूरिस्ट के साथ मौजूद रहे जो कि किस्को थाना से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में हर एक गतिविधि पर नजर रखी। मौके पर मुखिया कामिल टोपनो, पुलिस बल से सुकरा लोहरा, सुशील तिग्गा, जोहन बारला एवं अन्य मौजूद रहे।