Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : बेल्जियम से आये विद्यार्थियों का दल पहुंचा लीवेंस एकेडमी स्कूल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : बेल्जियम से आये विद्यार्थियों का दल पहुंचा लीवेंस एकेडमी स्कूल
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। आज दिनांक 7.1.22 दिन शनवार को जिले के लीवेंस एकेडमी स्कूल में बेल्जियम के रूजेलारे शहर से 28 लोगों का दल आया, जिसमें फादर बार्ट 3 और शिक्षक शिक्षिका एवं अन्य विद्यार्थी शामिल थे। इस तरह का दल प्रति 1 या दो वर्षों में भारत भ्रमण में आता है। इस वर्ष यह दल मुंबई, कोलकाता होते हुए हमारे शहर लोहरदगा पहुंचा है। इस बेल्जियम ग्रुप के स्वागत के लिए लीवेंस एकेडमी स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का अयोजन किया गया, जिसमें बेल्जियम से आए विद्यार्थियों ने भी अपने कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

फादर बार्ट जो इस टीम के मुखिया के रूप में आए हैं उन्होंने अपने भाषण में दोनो देशें के संस्कृति को एक दूसरे से साझा करने में इस यात्रा का महत्व बतया साथ ही उन्होंने यह भी कहा की जब भी वह यहां आते हैं उन्हें यहां आके काफी प्रशन्नता होती हैं और यहां का सत्कार उन्हें बहुत ही अच्छा लगता है। स्कूल के संचालक फादर थॉमस ने भी उनका स्वागत करते हुए पुन: अगले वर्ष आने का न्योता दिया यू कि वर्ष 2024 में लीवेन्स एकाडेमी स्कूल की 25वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। 

आयोजन में स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकओं एव विद्यार्थियों ने पूर्ण सहयोग दिया जिसमें मुख्य रूप से प्रिंसिपल सिस्टर अलजिरा, सि चित्रा, सि अमला, सि निधि, मिस शबनम, नुपूर, स्नेहा, एंजेला, अर्चना, किरण, शीतल, एलीना, जेस्विता, ज्योति, अम्बर, जगरानी, सोनी, सुधा, सर आकाश, शोएब, अनुराग, शुसान्त, नवनीत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,451