टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर सात जनवरी को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शाम में सूचना मिली की तीन लोग हथियार के साथ भौरो बेदाल सड़क के पास देखे गये हैं। सूचना मिलते के साथ ही एसआई विकास विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम बना कर भेजा गया।
टीम ने भौरों गांव से तीनों युवकों को एक देशी कट्टा के साथ बेदाल निवासी सुदामा महतो का बेटा आकाश कुमार महतो, प्रेम महतो का बेटा सुनील महतो और भौरो के स्व परमेश्वर साहू का बेटा आलोक साहू को गिरफ्तार कर थाना लाया। पूछताछ के बाद आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।