Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गोड्डा : तीन बच्चो की तलाब में डूबने से मौत, पूरा गांव में मातम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गोड्डा : तीन बच्चो की तलाब में डूबने से मौत, पूरा गांव में मातम
विज्ञापन
गोड्डा। गोड्डा के पथरगामा थाना क्षेत्र के केरवार-परसपानी गांव की है। घटना दोपहर 12:30 बजे की है। तीनों मासूम तालाब में नहाने गए थे। गहरे पानी में दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। पथरगामा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल लेकर आई। परिजनों के रोने से सदर अस्पताल परिसर भी दहल उठा। मृतकों में खुशी कुमारी (10) और हर्ष कुमार (8), दोनों पिता मुकेश कुमार महतो और नौ वर्षीय नयन कुमारी पिता कामदेव महतो शामिल हैं। सदर अस्पताल में मृतकों के परिजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। स्वजन बुद्धिनाथ महतो ने बताया कि केरवार-परसपानी के डोमन महतो के घर में हुई इस घटना में उनके दो बेटों के तीन बच्चों की मौत हो गई। इसमें डोमन महतो के बेटे कामदेव महतो की एक बेटी और मुकेश महतो के एक बेटे और एक बेटी की मौत हो गई है। बुद्धिनाथ महतो ने बताया कि मृतक के दादा-दादी और दो चाचा रविवार की सुबह 11 बजे पथरगामा बाजार में बच्चों के लिए कपड़े खरीदने गए थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 116,526