Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : 30 को मनेगा जयशंकर प्रसाद स्मृति समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : 30 को मनेगा जयशंकर प्रसाद स्मृति समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जयशंकर प्रसाद विचार मंच, रांची के तत्वावधान में आगामी 30 जनवरी 2023 को महाकवि जयशंकर प्रसाद की जयंती पर जयशंकर प्रसाद स्मृति समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य समारोह 04 फरवरी शनिवार को टेलीफोन भवन बीएसएनएल,शहीद चौक रांची के सेमिनार हॉल में होगा। परंपरा के अनुसार समारोह में विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन के अलावा जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान का आयोजन होगा। 

हिंदी साहित्य, क्षेत्रीय भाषा एवं कला संस्कृति के क्षेत्र में दिये जाने वाला यह प्रतिष्ठित सम्मान इस बार 2022 और 2023 दोनों वर्ष के लिए दिया जायेगा। साथ ही इस वर्ष से क्षेत्रीय भाषा की श्रेणी में सभी नौ क्षेत्रीय भाषाओं जनजातीय सहित के लेखको एवं कलाकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। हिंदी साहित्य, क्षेत्रीय भाषा एवं कला संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चयनित विशिष्ट व्यक्तियों को इस सम्मान के तहत स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, अंगवस्त्र एवं उपहार प्रदान किया जाएगा। 

इसके अंतर्गत नकद राशि स्थगित कर दी गई है। इस सम्मान के लिए सभी श्रेणियों में प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती है। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 25 जनवरी है। प्रविष्टि jaishankarprasadvicharmanch69@gmail.com. पर भेजी जा सकती है। प्रतिभागियों का चयन वरिष्ठ साहित्यकारो की निर्णायक मंडली द्वारा किया जाएगा जिसकी घोषणा 30 जनवरी को की जाएगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,056