Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बुंडू : धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर पति फरार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बुंडू : धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर पति फरार
विज्ञापन

टीम एबीएन, बुंडू/ रांची। बुंडू थाना क्षेत्र के डामारी गांव में शुक्रवार देर रात धारदार हथियार से मारकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बताया गया कि पति अशोक महतो ने अपनी पत्नी सुनीता देवी (30) की मुर्गा काटने वाले धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी है। स्थानीय लोगों ने घटना का जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सुनीता देवी एक भोज कार्यक्रम में गयी थी। वहां से लौटने में उससे थोड़ी देर हो गयी। देर होने के कारण पति को गुस्सा आ गया और वो सुनीता से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान अशोक महतो ने घर में रखे धारदार हथियार से पत्नी पर हमला किया। इससे उसकी मौत हो गयी। हत्या के बाद वह दोनों बच्चों को अपने पुराने घर पर छोड़कर अपने पिता रतन लाल महतो को सूचना देकर बाइक लेकर फरार हो गया। बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

विज्ञापन