Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसएसपी की टीम ने राजधानी में आतंक फैलाने पहुंचे टीपीसी के 8 खूंखार उग्रवादियों को पकड़ा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसएसपी की टीम ने राजधानी में आतंक फैलाने पहुंचे टीपीसी के 8 खूंखार उग्रवादियों को पकड़ा
विज्ञापन
रांची। राजधानी में आतंक फैलाने के मकसद से घर में दुबक कर बैठे टीपीसी के 8 खूंखार उग्रवादियों को पकड़ने में रांची पुलिस ने सफलता हासिल की है। गिरफ्तार टीपीसी के उग्रवादी शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। यह उपलब्धि एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना पर क्यूआरटी टीम को मिली है। पुलिस ने इनके पास से AK-47 सहित कई हथियार और गोली जप्त किए हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों में अफरोज़ अंसारी, इरफान अंसारी, एजाज अंसारी, अली अंसारी, अरशद अली, अब्दुल्लाह अहमद, इकरामुल अंसारी, जसीम खान और मैनुल अंसारी शामिल हैं। रांची पुलिस की टीम ने इनलोगों को कांके के बोरैया समेत अन्य जगहों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों ने रांची पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। जिसका खुलासा रांची के एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा कुछ देर में प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को जानकारी देंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 117,199