Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चक्रधरपुर : संतरी ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ जवान ने खुद को मार ली गोली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चक्रधरपुर : संतरी ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ जवान ने खुद को मार ली गोली
विज्ञापन

टीम एबीएन, चक्रधरपुर/ रांची। चाईबासा जिला के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के आराहासा स्थित सीआरपीएफ 60 बटालियन कैंप में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान अमित सिंह जम्मू का रहने वाला था। घटना गुरूवार की रात करीब नौ बजे की है। जानकारी के अनुसार पारिवारिक तनाव के कारण जवान ने आत्महत्या की है। 

जवान अमित सिंह गुरुवार को संतरी ड्यूटी में तैनात था। रात करीब नौ बजे अचानक उसने कैंप के बैरक में फायरिंग शुरू कर दी। इलाका नक्सल प्रभावित होने के कारण कैंप में मौजूद अधिकारी व जवान सकते में आ गये। कुछ ही देर में स्थिति साफ हो गई कि यह कोई नक्सली हमला नहीं बल्कि संतरी डियूटी में तैनात जवान ने ही फायरिंग की है। 

जवान अमित सिंह ने अपने इंसास रायफल से करीब आठ राउंड फायरिंग की। अंत में उसने स्वयं को गर्दन में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को चक्रधरपुर स्थित अनुमंडल अस्पताल में जवान अमित सिंह के शव का पोस्टमार्टम करा रांची भेज दिया गया। रांची से हवाई मार्ग से शव को उनके पैतृक गांव के जम्मू के ग्राम लसवारा, पोस्ट देवली, थाना बिसाना भेजा जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 119,126