Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 38
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

टाटीझरिया : दुधमटिया में धूमधाम से मना दिशोम सोहराय समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
टाटीझरिया : दुधमटिया में धूमधाम से मना दिशोम सोहराय समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, टाटीझरिया। सिदो-कान्हू संथाल समिति टाटीझरिया दुधमटिया में हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अदिवासी समुदाय द्वारा संथाली गीत नृत्य ढोल नगाड़ा मांदर झाल क्षेत्रीय वाद्य यंत्रों के धुन पर चोंचा, भदरकटवा, हटवे, सिमराढाव, चुरचू, चुड़को गांवों के महिला पुरुषों ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ दिशोम सोहराय समारोह 2023 के बैनर तले मनाया। 

वहीं बाबा बालक नाथ मंदिर टाटीझरिया से दुधमटिया जंगल मंच तक  झूमते थिरकते पहुंचे। मुख्य अतिथियों में टाटीझरिया बीडीओ साइनी तिग्गा, सीओ नीलम कुमारी को महिलाओं ने जल परिक्षेप कर स्वागत किया। वहीं बीडीओ-सीओ ने मनोबल बढ़ाने के लिए झूम रही महिलाओं के साथ नृत्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता असोक किस्कू, मंच संचालन डेगलाल किस्कू ने किया। 

कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से टाटीझरिया बीडीओ साइनी तिग्गा, सीओ नीलम कुमारी, टाटीझरिया मुखिया सुरेश यादव, बेडम मुखिया सुमित्रा देवी, डहरभंगा मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र यादव समेत मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंचासीन बीडीओ-सीओ ने आदिवासी समुदाय के लोगों को कार्यक्रम के दौरान दिशोम सोहराय मिलन समारोह पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। मौके पर सुरेंद्र किस्कू, असोक बास्के, असोक मुर्मू, सुरेश मुर्मू, संजीत मुर्मू, बिनोद हेंब्रम, चिंतामन मुर्मू समेत अन्य कई महिला पुरुष उपस्थित थे।

विज्ञापन