Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 56
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

दारू : गाड़ीसाडम में बन रहे भव्य दुर्गा मंदिर की हुई ढलाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दारू : गाड़ीसाडम में बन रहे भव्य दुर्गा मंदिर की हुई ढलाई
विज्ञापन

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र के कबलासी पंचायत के गाड़ीसाड़म में  पुराना दुर्गा मंडप को तोड़कर एक नया और भब्य मंडप बनाया जा रहा है। यहां पर पूर्व से एक मंदिर था जिसे तोड़कर एक नया रूप दिया जा रहा है। इस बारे में ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर हर वर्ष रामनवमी में पूजा की जाती है। मंदिर का निर्माण ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है यहां पर कोई भी मिस्त्री या मजदूर नही लगाया गया है ग्रामीण महिला पुरुष बारी-बारी से खुद मेहनत कर मंदिर बना रहे है। 

ग्रामीणों ने बताया कि अगले वर्ष रामनवमी तक यहां भव्य मंदिर बनकर तैयार हो जायेगा जिसका विधिवत रूप से उद्घाटन इस वर्ष रामनवमी में कर दिया जयेगा। मंदिर निर्माण में संतोष पासवान, कैलाश प्रजापति, रमेश राणा, मनोज महतो, नागेश्वर पासवान, दिनेश्वर महतो, मुकेश राम, संतोष राम सहित कई महिला पुरुषों का योगदान सराहनीय है।

विज्ञापन