Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : ग्राम प्रतिनिधियों के तीन दिनी प्रशिक्षण का समापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : ग्राम प्रतिनिधियों के तीन दिनी प्रशिक्षण का समापन
विज्ञापन
  • विकास में जनप्रतिनिधि की भूमिका अहम : सुजीत

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में सबकी योजना, सबका विकास अभियान के तहत ग्राम सहजकर्ता दल का तीन दिनी प्रशिक्षण समाप्त हो गया। मौके पर राज्य मास्टर प्रशिक्षक सुजीत नायक ने प्रशिक्षएा दिया। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में जन प्रतिनिधियों की भूमिका अहम होती है। 

ग्राम सहजकर्ता दल में प्रखंड के सभी पंचायत के पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, पंचायत से एक मेट, दो सहिया, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसायटी  महिला मंडल से नामित दो दीदी, दो वार्ड सदस्य, उप मुखिया मुख्य रुप से उपस्थित थे। पंचायतीराज विभाग से राज्य प्रशिक्षक सुजीत नायक के अनुसार इस तीन दिनी प्रशिक्षण में सबकी योजना सबका विकास के तहत सभी राजस्व गांव में ग्राम सभा आयोजित किया जाना है। महिला सभा और बाल सभा करने पर जोर भी दिया गया। गांव के सर्वांगीण विकास, समेकित विकास के लिए इस तरह का कार्यशाला बहुत जरूरी है।

 सुजीत नायक ने बताया कि सतत् विकास लक्ष्य के स्थायीकरण के तहत चिन्हित 9 विषयों पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम में पंचायत के जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए समग्र जीपीडीपी तैयार करने के लिए ग्रामीण _स्थानीय निकायों को जागरूक होना बहुत जरूरी है। मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, गरीबी मुक्त पंचायत, स्वास्थ्य ग्राम, बाल हितैषी गांव, जल पर्याप्त गांव, स्वच्छ जल और वातावरण, आत्मनिर्भर पंचायत, सुशासन पंचायत, बुनियादी ढांचा से मजबूत गांव, जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सुजीत नायक ने विस्तार से बताया। मौके पर प्रखंड समन्वयक शशि कुमार ने 15 सूत्री कार्यक्रमों की जानकारी दी। मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,498