Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा में सोशल मीडिया की भूमिका और सक्रियता पर हुई बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा में सोशल मीडिया की भूमिका और सक्रियता पर हुई बैठक
विज्ञापन
  • इलाके में कई समस्याएं, पर समाधान नहीं : शालिनी गुप्ता

टीम एबीएन, कोडरमा। जिला मुख्यालय स्थित सहाना गार्डन में बुधवार को विधान सभा उम्मीदवार शालिनी गुप्ता ने सोशल मीडिया की भूमिका और सक्रियता पर अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। शालिनी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि सोशल मीडिया से जमीनी स्तर पर  सक्रिय रहने का आह्वान अपने सभी सहयोगी साथियों से किया।

साथ ही यह भी कहा कि आपकी भूमिका ही हम सबको हमारे लक्ष्य तक पहुंचायेगा, कोडरमा इलाके में समस्याएं कई हैं। बेरोजगारी बढ़ी है और युवाओं का पलायन लंबे अरसे से जारी है। चाहे ढिबरा का मामला हो या फिर क्रशर का, लोग परेशान हो रहे हैं पर इनका कुछ भी समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि समर्थकों और कार्यकर्ताओं की बदौलत वे लगातार समस्याओं के लिए संघर्ष करती रही हैं और आने वाले समय में एक बड़ा जन आंदोलन किया जायेगा। बैठक को संबोधित करते हुए वरीय सामाजिक कार्यकर्ता साजिद हुसैन लल्लू ने कहा कि वर्ष 2024 का विधानसभा चुनाव कोडरमा के लिए परिवर्तन का होगा और यह एक नई राजनीतिक दिशा के साथ ही कोडरमा की दशा को भी बदलेगा। 

अन्य वक्ताओं ने कहा कि पूरे इलाजे में समस्याओं के समाधान के लिए अभी एक ही नाम नजर आता है, और वह शालिनी गुप्ता का नाम है। सभी ने एक स्वर में 2024 के चुनाव में शालिनी गुप्ता को समर्थन देने का संकल्प जताया।

बैठक सह कार्यशाला को छट्ठू पंडित, सुभाष राणा, सुशील अग्रवाल, एके सिंह, केसी दास, संतोष साव, वीरेंद्र साहू, पवन सिंह, सुनील दास, संजय जैन, विकास कुमार, सिकंदर दास समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया जबकि कार्यक्रम का संचालन संजीव समीर ने किया। इस बैठक में सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं में भीम साहू, गुलाम जिलानी, सुषमा सुमन, अमित सहाना, अरशद खान, जयप्रकाश राम, संतोष साहू, कामेश्वर पांडेय, रवि तिवारी, बाल गोविंद मोदी, रघुवीर सिंह, अजीत वर्णवाल, सुरेश कुमार, नरेंद्र सिंह चंदेल, राजकुमार रजक, धीरज कुमार, मनोज पांडेय, मनोज शर्मा, दीपक गुप्ता, महेश साहू, प्रेमचंद साव, बृजनंदन यादव, विजय सिंह, संजय कुमार, अंबुज सिंह, अक्षय गुप्ता, मनोज शर्मा, जीतू थापा, दीपक दास, दीपक गुप्ता, मनोज वर्मा, शंकर नायक, विक्की साव, रामप्रसाद साव, सीता देवी, प्रियंका वर्णवाल समेत काफी संख्या में पूरे जिले भर से आये लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,248