Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई सात से झारखंड दौरे पर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई सात से झारखंड दौरे पर
विज्ञापन
  • 7 जनवरी से 10 जनवरी तक करेंगे सांगठनिक प्रवास
  • लातेहार, पलामू, गढ़वा और चतरा की सांगठनिक बैठकों में होंगे शामिल

टीम एबीएन, रांची। राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई आगामी 7 जनवरी से झारखंड के चार जिलों में सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने दी।

श्री साहू ने बताया कि डॉ वाजपेई अपने संगठनिक प्रवास के क्रम में वे अलग-अलग जिलों के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिलों में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, नगर निकायों के महापौर, उप महापौर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री के साथ बैठक को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि डॉ वाजपेई मंडल कार्यसमिति, मंडल के सभी सात मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक के साथ मंडल में निवास करने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि डॉ वाजपेई का प्रवास 7 जनवरी को लातेहार, 8 जनवरी को पलामू, 9 जनवरी को गढ़वा और 10 जनवरी को चतरा में निर्धारित है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,756