Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कबलासी में दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष ने दर्ज कराया मामला

कबलासी में दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष ने दर्ज कराया मामला
विज्ञापन

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू थाना क्षेत्र के कबलासी पंचायत के कबलासी बस्ती में मंदिर निर्माण के विवाद में दो पक्षो में मारपीट की घटना हो गई। यह घटना एक जनवरी की है जब मंदिर निर्माण में मूर्ति लगाने के मामले में विवाद हो जाने के बाद मारपीट हो गई। 

इस मामले में एक पक्ष से गौरव कुमार मिश्रा पिता प्रवीण मिश्रा ने दारू थाना में आवेदन देकर गांव के ही सात लोगों में दौलत साव, रीतलाल साव, पूरण साव, सुमित साव, अनिता देवी, विजय साव और उप मुखिया लीलावती देवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आवेदन में वादी ने बताया कि गांव में मंदिर निर्माण का कार्य देखने गए थे इसी बीच दौलत साव  के द्वारा सरकारी विद्यालय की जमीन पर अवैध दुकान बनाने का मुद्दा उठाया गया जिससे नाराज होकर सभी आरोपी ने मिलकर मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। 

इस मामले में दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि एक जनवरी को दोनो पक्षो के तरफ से मारपीट की घटना हुई थी जिसके बाद उसी दिन दोनो पक्षो ने आपस मे बैठकर सुलह कर लिया था पर अब एक पक्ष के द्वारा चार जनवरी को आवेदन दिया गया जिसके बाद दारू थाना में कांड संख्या 2/2023 में मामला भी दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,673