Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दुबई जेल में बंद बिष्णुगढ़ के मजदूर को छुड़ाने की अपील

दुबई जेल में बंद बिष्णुगढ़ के मजदूर को छुड़ाने की अपील
विज्ञापन
  • परिजनों ने सरकार से लगायी मदद की गुहार 
  • कंस्ट्रक्शन लाइन में काम करता था प्रकाश, घर आने के क्रम में मिली जेल 

टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। रोजगार की तलाश में गये झारखंड के प्रवासी मजदूर को मिली हवालात। मामला  थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकट्टो गांव का है। प्रकाश साव पिछले 16 दिसंबर 2022 से दुबई में जेल में बंद है। मामले में परिजनों ने सरकार से गुहार लगाई है। 

बताते चले कि खरकट्टो निवासी किसुन साव के 20 वर्षीय पुत्र प्रकाश साव दुबई में पिछले 16 दिसंबर 2022 की शाम को जब काम करके लौट रहा था। तभी उनकी बात परिवार के लोगों से हुई थी और परिवार को जानकारी दी कि मुझे यहां पुलिस ने पकड़ लिया है और मैं जेल में हूं। तब से उनका मोबाइल बंद है। इसे लेकर परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी बसंती देवी ने कहा कि प्रकाश साव पिछले एक वर्ष पूर्व रोजी रोटी की तलाश में दुबई गये थे। जहां पर बिल्डिंग बनानेवाली कंपनी में कार्य करता था। वह घर का एकलौता कमानेवाला होने के कारण माता  पिता, पत्नी बसंती देवी व ढाई वर्षीय मासूम बच्ची परी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई हैं।वहीं प्रवासी हित में कार्य करनेवाले सिकंदर अली ने प्रकाश साव के घर खरकट्टो पहुंचकर पूरी जानकारी ली और इस घटना लेकर उन्होंने कहा कि पहला मौका नहीं है जब दलालों के चक्कर में पड़ कर गरीब तबके के लोग विदेशों में फंस जाते हैं और पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। पिछले माह ताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूर व दुबई जेल बंद बिष्णुगढ़ के मडमों के प्रवासी मजदूर विनोद महतो की वापसी हुई हैं। ऐसी घटनाओं का रोक लगाने के लिए ऐसे में सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,323